Skip to content
Lighthouse Book Store

100 Shayar 100 Nazmein

₹239Save 20%
₹299Inclusive of all taxes
Quantity
1

Seller: Rekhta Publication

  • Free delivery over ₹999
  • 5 Days Return Policy
  • Secure UPI, card & netbanking

Tags:PoetryHindiPaperbackRekhta Publication

Share:WhatsAppXFacebook
Book details
Item Weight:165 Grams
ISBN:9788197510373
Author:Akash Arsh
Language:Hindi
Publisher:Rekhta Publication
Pages:205
Dimensions:21*14
Book type:Paperback
Publishing year:2024
Genre:Poetry

उर्दू नज़्म का सफ़र अपने भीतर बदलते हुए विचारों, सामाजिक अनुभवों और साहित्यिक प्रवृत्तियों की एक लम्बी दास्तान समेटे हुए है। प्रस्तुत संकलन में उर्दू नज़्म के आरम्भिक दौर से लेकर आज तक की सौ प्रतिनिधि नज़्मों को शामिल किया गया है। इनका चयन इस तरह किया गया है कि पाठक उर्दू नज़्म की विकास-यात्रा, उसके विविध रूपों और बदलते हुए मिज़ाज को एक साथ समझ सकें। इस संकलन की एक ख़ास बात यह है कि इसमें न केवल उन नज़्मों को जगह दी गई है जो अपनी साहित्यिक अहमियत के कारण पहले से चर्चित रही हैं, बल्कि कम मशहूर और गुमनाम शायरों की चुनिंदा रचनाओं को भी शामिल किया गया है। इस तरह यह किताब उर्दू नज़्म की परिचित दुनिया से आगे बढ़कर उसकी उन कम देखी गई साहित्यिक परम्पराओं और आवाज़ों को भी सामने लाती है, जिन्हें आम तौर पर संकलनों में जगह नहीं मिल पाती। इस संकलन के सम्पादक आकाश ‘अर्श (आकाश तिवारी) का जन्म 2 मई 2001 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हुआ। उर्दू, हिन्दी, अंग्रेज़ी और पंजाबी साहित्य में गहरी रुचि रखने वाले आकाश उर्दू और पंजाबी में काव्य-रचना के साथ-साथ अनुवाद और संकलन के कार्य से भी जुड़े हैं।

Customer Reviews

4.10 out of 5Based on 371 reviews
62
254
45
9
1

Reader reviews

No reviews yet — be the first voice on this one.

Sign in to write a review.

Keep browsing

More from Poetry