Skip to content
Lighthouse Book Store

Front cover · 1 of 2

Tension Mat Le Yaar । टेंशन मत ले यार

by Divya Prakash Dubey

No reviews yet
₹200Save 15%
₹235Inclusive of all taxes
Edition:
Quantity
1

Seller: Hindi Yugm

  • Free delivery over ₹999
  • 5 Days Return Policy
  • Secure UPI, card & netbanking

Tags:Fiction

Share:WhatsAppXFacebook
Book details
ISBN:978-8119555949
Author:Divya Prakash Dubey
Language:Hindi
Publisher:Hindi Yugm
Pages:226
Book type:Paperback
Publishing year:2026
Genre:Fiction
Return Policy:14 days, replacement only

बस इतना जान लो, तुम अकेले नहीं हो।” यह किताब मोटिवेशन नहीं देती—यह आपको गले लगाती है। टेंशन मत ले यार उन लोगों के लिए है जो सफल दिखते हुए भी भीतर से थके हुए हैं। जो सही रास्ते पर होने के बावजूद खोया हुआ महसूस करते हैं। जो बार-बार खुद से पूछते हैं— मैं कौन हूँ? मैं क्यों हूँ? दिव्य प्रकाश दुबे इस किताब में न गुरु बनते हैं, न कोई लाइफ़ हैक बताते हैं, और न ही कोई रेडीमेड समाधान बेचते हैं। वे अपने असमंजस, असफलताओं, अकेलेपन, करियर की भटकन और जीवन के कठिन सवालों को उसी ईमानदारी से रखते हैं, जैसे कोई दोस्त देर रात 2 बजे चाय के साथ बात करता है— बिना जज किए, बिना उपदेश दिए। अगर आप इस समय जीवन के किसी मोड़ पर अटके हुए हैं— अगर सवाल ज़्यादा हैं और जवाब कम— तो यह किताब आपको जवाब नहीं देगी, बस इतना याद दिलाएगी कि आप अकेले नहीं हैं। यह किताब उन बातों की जगह बनती है जो माँ-पिता अपने बेटे-बेटी से, दोस्त अपने दोस्त से, छोटा भाई-बहन अपने किसी अपने से कहना चाहते हैं—पर कह नहीं पाते। इसीलिए यह अपनों को देने के लिए एक ख़ूबसूरत तोहफ़ा बन जाती है। यह किताब आपको ‘परफेक्ट’ बनने का दबाव नहीं देती। यह बस आपके कंधे पर हाथ रखकर कहती है— टेंशन मत ले यार।

Customer Reviews

Reader reviews

No reviews yet — be the first voice on this one.

Sign in to write a review.

Keep browsing

More from Fiction